मेरे विचार / BLOG

वास्तु टिप्स :- हाथ मे नही रुकता पैसा तो दीवाली से पहले ये पुरानी वस्तु करे बाहर..

VIGYAPAN
photostudio_1633317682627
photostudio_1664351103597
IMG_20220927_150515_046
photostudio_1675928066038
photostudio_1675928029715

अक्सर आप सेविंग्स करने के बारे में सोचते हैं, लेकिन बढ़ते खर्चों के कारण सेविंग्स के नाम पर आपके पास कुछ नहीं बचता। इसके पीछे की एक वजह आपके घर का वास्तु दोष हो सकता हैं।

ये वास्तु दोष आपके घर में मौजूद किसी भी सामान से जुड़ा हो सकता हैं। अगर आप इस वास्तु दोष को दूर करना चाहते हैं तो इस दिवाली अशुभ चीजों को घर से निकाल फेंके। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर कौन सी हैं वो अशुभ चीजें, जिन्हें इस दिवाली आप घर से बाहर कर दें-

बंद घड़ी- वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में बंद घड़ी रखना अशुभ माना जाता है। चलती हुई घड़ी सुख और तरक्की का प्रतीक होती है। अगर आपके घर में कोई बंद या टूटी हुई घड़ी हो तो उसे दीपावली से पहले घर से हटा दें।

टूटा फर्नीचर- वास्तु के मुताबिक, घर में टूटा हुआ फर्नीचर रखना अशुभ होता है। इससे घर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आपके घर में अगर कोई टेबल, कुर्सी या बेड टूटा हुआ है तो उसे घर से बाहर निकाल दें। इसके अलावा ये भी ध्यान रखें कि घर का फर्नीचर हमेशा सही स्थिति में होना चाहिए।

टूटे बर्तन- टूटे-फूटे बर्तन घर में रखना वास्तु शास्त्र के अनुसार बहुत अशुभ होता है। दिवाली से पहले अपने घर से टूटे बर्तन हटा दें. वरना माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

टूटी मूर्तियां- वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में टूटी हुई मूर्ति बिल्कुल भी नहीं रखें। दिवाली से पहले आप जांच कर लें कि कहीं आपके घर में रखी भगवान की कोई मूर्ति टूटी तो नहीं है। अगर ऐसा है तो उसे हटा दें और घर में भगवान की नई मूर्ति स्थापित करें। ये आपके और आपके परिवार के लिए शुभ होगा।

टूटा कांच- घर में टूटा हुआ कांच रखना भी बहुत अशुभ होता है। अगर आपके घर में कोई टूटा बल्ब, टूटा फेस मिरर और कांच की कोई अन्य टूटी हुई चीज हो तो उसे तुरंत हटा दें। टूटे हुए कांच से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

फटे-पुराने जूते चप्पल- इस बार दिवाली की सफाई में घर में रखे फटे-पुराने जूते चप्पल बाहर कर दें। फटे चप्पल और जूते घर में नेगेटिव एनर्जी फैलाते हैं।

Source 28-10-2021

Related Articles

Back to top button
Close
Close