भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट सेंसेक्स 1170.12 अंक लुढ़ककर 58,465.89 पर बंद हुआ और निफ्टी 348.25 अंक गिरकर 17,416.55 पर बंद हुआ,निवेशकों को 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सोमवार को भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में भारी गिरावट देखी गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख इंडिक्स सेंसेक्स लगभग 2 महीनों में पहली बार 59,000 से नीचे आ गया।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 18 हजार के नीचे बंद हुआ। सेंसेक्स 1170.12 अंक लुढ़ककर 58,465.89 पर बंद हुआ और निफ्टी 348.25 अंक गिरकर 17,416.55 पर बंद हुआ। निवेशकों को 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ।
इससे पहले दोपहर 1.35 बजे सेंसेक्स 1171.11 अंक (1.96 फीसदी) लुढ़ककर 58,464.90 पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान निफ्टी 331.45 अंक (1.87 फीसदी) लुढ़ककर 17,433.35 पर था। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 202.56 अंक नीचे 59,433.45 पर था। वहीं निफ्टी 56.30 अंक नीचे 17708.50 पर था। निफ्टी ने आज छह महीने में सबसे बड़ा करेक्शन देखा.
Source 22-11-2021