देश

मौसम में दिखेंगे कई बदलाव ,पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक से दो दिसंबर की रात तक गुजरात, कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना बनी हुई है,

VIGYAPAN
photostudio_1633317682627
photostudio_1664351103597
photostudio_1675928029715
photostudio_1685357017653
IMG_20230527_185850_427
IMG_20230530_171916_384

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के विज्ञानी आरके जेनामणि के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के चलते 30 नवंबर से दो दिसंबर तक ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारी वर्षा होगी।

मौसम में दिखेंगे कई बदलाव
पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक से दो दिसंबर की रात तक गुजरात, कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। जेनामणि ने कहा कि दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश हो सकती है और कुल मिलाकर इस दौरान मौसम में कई बदलाव देखने को मिलेंगे।

आईएमडी ने कहा कि 30 नवंबर की रात से एक ताजा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम और आसपास के मध्य भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके चलते 30 नवंबर से दो दिसंबर के दौरान गुजरात, उत्तरी महाराष्ट्र और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और दक्षिण राजस्थान के आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

Source 30-11-2021

Related Articles

Back to top button
Close
Close