ताजा ख़बरें
भारत में आज 16 जनवरी 2022 को कोरोना वायरस वैक्सीनेशन अभियान के एक साल पूरे हो गए हैं, भारत ने कोविड-19 के खिलाफ अपने टीकाकरण अभियान की शुरुआत आज के दिन 16 जनवरी 2021 को की थी..

नई दिल्ली, 16 जनवरी: भारत में आज 16 जनवरी 2022 को कोरोना वायरस वैक्सीनेशन अभियान के एक साल पूरे हो गए हैं। भारत ने कोविड-19 के खिलाफ अपने टीकाकरण अभियान की शुरुआत आज ही1 के दिन 16 जनवरी 2021 को की थी।
देश में अब तक 156 करोड़ से अधिक वैक्सीन खुराक लगाई जा चुकी है।
देश ने पिछले साल इसी दिन 16 जनवरी 2021 को अपने हेल्थ कर्मचारियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके की खुराक देना शुरू किया था। 1 मार्च को टीकाकरण अभियान का विस्तार 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और 45-60 वर्ष आयु वर्ग में सह-रुग्णता वाले लोगों के लिए किया गया था।
Source 16-01-2022