तापमान में लगातार बढ़ोतरी बनी हुई है। इस बीच महाराष्ट्र के लोगों को जल्द ही गर्मी से निजात मिलने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में अगले 48 घंटों में बेमौसम बारिश का अनुमान जताया है

तापमान में लगातार बढ़ोतरी बनी हुई है। इस बीच महाराष्ट्र के लोगों को जल्द ही गर्मी से निजात मिलने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में अगले 48 घंटों में बेमौसम बारिश का अनुमान जताया है।
राज्य में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने के पूरे आसार हैं। महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान समेत कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department -IMD) की माने तो महाराष्ट्र में 10 मार्च तक गरज के साथ तेज हवाएं चल सकती है। जिसकी रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटा हो सकती है। राज्य के अलग-अलग इलाकों में हल्की बौछार पड़ सकती है। इसके अलावा मध्य महाराष्ट्र में मंगलवार और बुधवार को अलग-अलग इलाकों में ओला गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, धुले, नंदुरबार, जलगांव, नासिक, अहमदनगर, पुणे, कोल्हापुर, सतारा, औरंगाबाद, जालना जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं सिंधु दुर्ग और नांदेड में बुधवार को बारिश की संभावना है।
Source